Rajasthan: पिता की मौत का बदला, बेटा बना हत्यारा, पुरानी रंजिश के चक्कर में ले ली एक व्यक्ति की जान

इंटरनेट डेस्क। करौली जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। यहां एक 15 साल पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार पाटौरन गांव निवासी लखनसिंह मीणा की पत्थरों से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी लोकेश मीणा को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी अपने पिता की मौत के लिए लखनसिंह को जिम्मेदार मानता था और उसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।

15 साल पहले की हैं घटना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस के अनुसार मृतक लखनसिंह 2 मई की शाम घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन साथ ही कुछ लोगों पर हत्या का संदेह भी जताया। जांच के दौरान पुलिस को सोशल मीडिया पर शराब पार्टी से जुड़ा एक स्क्रीनशॉट मिला, जिसमें कुछ युवक दिखाई दे रहे थे। लोकेशन के आधार पर पुलिस अंजनी माता मंदिर के पास पहाड़ी क्षेत्र में पहुंची, जहां टूटी बीयर बोतलें और खून के निशान मिले। थोड़ी दूरी पर नाले के पास लखनसिंह का शव पड़ा मिला।

क्या था पूरा मामला
खबरों की माने तो पूछताछ में सामने आया कि करीब 15 साल पहले लखनसिंह ट्रक ठीक कराने हिण्डौन गया था। उसी दौरान ट्रक को धक्का लगाते समय आरोपी लोकेश के पिता जैसीराम की वाहन के नीचे आने से मौत हो गई थी। उस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच गहरी रंजिश चल रही थी और आरोपी बचपन से ही पिता की मौत का बदला लेने की बात मन में रखे हुए था। पुलिस जांच के अनुसार, 2 मई की रात लोकेश अपने साथी अरविंद और लखनसिंह को शराब पार्टी के बहाने साथ ले गया। तीनों ने अलग-अलग स्थानों पर शराब पी। बाद में अंजनी माता मंदिर की पहाड़ियों में शराब के नशे में कहासुनी हो गई। इसी दौरान अरविंद ने बीयर की बोतल लखनसिंह के सिर पर मार दी। लखनसिंह जान बचाने के लिए भागा। इस दौरान मृतक लखन सिंह ने अपना मोबाइल फोन आरोपियों से बचने के लिए फ्लाइट मोड पर डाल दिया और एक पत्थर के नीचे छुपा दिया। फिर खुद भी छुप गया, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी। एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि आरोपी लोकेश ने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए यह हत्या की।

pc- dailyhunt.in