Rajasthan: भजनलाल सरकार ला सकती हैं दो बच्चों का कानून, जल्द हो सकती हैं इस पर....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा हैं और इस दौरान कोई ना कोई नई बात सामने आ ही जाती है। ऐसे में अब एक और नई चर्चा ने जन्म ले लिया हैं और वो ये की राजस्थान की भजनलाल सरकार एक नया कानून ला सकती हैं और वो कानून होगा दो बच्चों का। ऐसे में मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि सरकार इस पर विचार कर रही हैं और जल्द ही इास पर कानून आ सकता है।

क्या कहा मुख्य सचेतक ने 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि एक समुदाय की जनसंख्या के कारण अलगाववाद बढ़ता है। जहां-जहां एक समुदाय की जनसंख्या बढ़ती है, वहां-वहां समस्याएं बढ़ती जाती है, उन्हांेंने आगे कहा कि भारत में ही नहीं बल्कि विकसित देशों में भी यही हालात है। सरकार जल्द ही दो बच्चों का कानून लेकर आएगी।

आ सकता हैं कानून
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि इस मुद्दे को सिर्फ भारत के परिपेक्ष में ही नहीं देखना चाहिए। आप दुनिया के सारे देशों के बारे में जानकारी ले लीजिए। अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी जैसे विकसित देशों के बारे में जानकारी प्राप्त कर लीजिए। जहां-जहां एक समुदाय विशेष की आबादी बढ़ती है, वहां समस्याएं क्यों पैदा होती है। इस पर पूरी दुनिया को चिंतन करना चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा विश्व जनसंख्या दिवस के दिन कहा था कि जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, इसमें सभी का साथ होना चाहिए, लेकिन एक श्रेणी है, उसमें कोई अंतर नहीं आ रहा है। 

pc-rajasthan tak, patrika news,www.moneycontrol.com