Rajasthan: भजनलाल सरकार ने देर रात किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS और 53 RAS किए तबादले,14 ट्रेनी आईएएस को भी दी....
- byShiv
- 18 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में निकाय और पंचायत के चुनाव होने जा रहे है। इन चुनावों के बीख् एक बड़ी खबर यह हैं की भजनलाल सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने देर रात 26 आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आचार संहिता लागू होने से पहले राज्य सरकार ने ये बड़ा काम किया है।
इसके साथ ही 14 ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में ओएसडी के तौर पर लगाया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है।
आयोग ने एक ही स्थान पर तीन साल या उससे अधिक समय से तैनात अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए थे। इसी के बाद सरकार ने बड़ी संख्या में आईएएस और आरएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। इससे पहले पिछले सप्ताह भी आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। निकाय चुनाव से ठीक पहले हुए इस फेरबदल को चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।


pc- etv bharat






