Rajasthan: भजनलाल सरकार ने बदल दिया 132 साल पुरानी इस जगह का नाम, अब पहचानी जाएगी....
- byShiv
- 13 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक और ऐसा काम किया हैं जो 132 वर्षोे से नहीं हो पाया था। जी हां सरकार ने अजमेर की 132 साल पुरानी फॉय सागर झील का नाम बदलकर वरुण सागर झील कर दिया है। राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद अजमेर नगर निगम ने इस बारे में आदेश भी जारी कर दिया है। वरुण देव हिंदू समाज खासकर सिंधी समाज के लिए बेहद पूजनीय है। इस बात की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष और अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि पुराना नाम गुलामी की निशानी था।
विस अध्यक्ष ने बताया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो समाचार एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आजादी के लगभग 77 साल बाद भी अजमेर में कुछ गुलामी के प्रतीक बने हुए थे, जिसके कारण से लग रहा था यह प्रतीक हमारे मन में कहीं न कहीं गुलामी की मानसिकता पैदा कर रहे हैं। इस हेतु नाम बदलने का निर्णय लिया गया। आगे उन्होंने बताया, लगभग 132 साल पहले फॉय नाम के एक इंजीनियर ने इस झील का निर्माण किया था, उसी के नाम के आधार पर इसका नाम फॉय सागर चलता रहा।
बदला नाम
अब सरकार ने उसका नाम वरुण सागर के नाम पर किया है। वरुण देवता सिंधी समाज के और बाकी सब समाजों के आराध्य देव रहे हैं, और उनके नाम से अब इस झील को वरुण सागर के नाम से जाना जाएगा। आगे उन्होंने कहा, हमारी कोशिश रहेगी कि यहां पर वरुण देवता की एक बड़ी मूर्ति भी लगाई जाए और इस समाज का एक घाट भी बनाएं, अजमेर की फॉयसागर झील को नया नाम देने को लेकर देवनानी ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार भी जताया।
pc- ndtv raj