Rajasthan: भजनलाल सरकार ने आधी रात में कर डाले 17 आईपीएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसपी भी बदले

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने मंगलवार आधी रात को बड़ा कदम उठाते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। साथ ही प्रदेश के 7 महत्वपूर्ण जिलों के एसपी बदल डाले हैं। सरकार ने चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, नागौर, टोंक, भरतपुर और दौसा एसपी बदले हैं। वहीं सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरेंद्र कुमार महावर को कोटा रेंज का नया आईजी नियुक्त  कर दिया है।

खबरों के अनुसार सरकार ने दो आईपीएस का 3 महीने में ही ट्रांसफर कर दिया है। अधिकारी कालूराम रावत और हरेंद्र महावर का इससे पहले 23 फरवरी को ट्रांसफर किया गया था, जिन्हें अब 3 महीने बाद फिर नई जगह भेजा गया है। वहीं पीयूष दीक्षित को 19 मार्च को ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  में एसपी के पद पर नियुक्त किया गया था, उन्हें केवल दो महीने के अंदर ही वहां से हटाकर अब दौसा का नया एसी नियुक्त कर दिया है।

एटीएस में एसपी ज्ञानचंद्र यादव को डीडवाना-कुचामन के एसपी बनाया गया है। डीडवाना-कुचामन एसपी रिचा तोमर को दिल्ली में आरएसी की 11वीं बटालियन के कमांडेंट के पद नियुक्त किया गया है। वहीं राजेश कुमार मीणा को एसपी टोंक से एसपी भरतपुर और पीयूष दीक्षित को एसपी, एसीबी जयपुर से एसपी दौसा के पद नियुक्ति दी गई है।

pc- aaj tak