Rajasthan: विधानसभा उपचुनावों को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रत्याशियों को लेकर होगा मंथन

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं और इन चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश की 7 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने आज राजधानी जयपुर में कांग्रेस वॉर रूम पर इन सातों सीटों के दावेदारों के लिए फीडबैक बैठक बुलाई गई है।

बैठक शुरू हो चुकी हैं, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इस बैठक में शामिल हो रहे है।

बता दें कि झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूम्बर, चौरासी और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख कांग्रेस नेताओं की बैठक होगी। इन सातों सीटों में से 6 सीटें कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के पास थी। हालांकि लोकसभा में कांग्रेस का आरएलपी और बीएपी से गठबंधन था लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर ही यहां चुनाव लड़ेगी।

pc- swarajyamag.com