Rajasthan: पंचायत चुनावों को लेकर आ गई बड़ी अपडेट, जाने कब होंगे प्रदेश में चुनाव
- byShiv
- 07 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में हर किसी को पंचायत चुनावों का इंतजार हैं, राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 15 अप्रैल 2026 तक पंचायत चुनाव कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब ये मुश्किल होता नजर आ रहा है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट अब तक नहीं आयी है। जबकि 31 मार्च तक आयोग को ये रिपोर्ट सरकार को सौंपनी थी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ओबीसी आयोग ने राज्य सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि जनाधिकार प्राधिकरण की ओर से अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के संबंध में जो डाटा उपलब्ध कराया गया है वो त्रुटिपूर्ण है इसके आधार पर पंचायतों के वार्ड पंच के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग की सीटों का आरक्षण निर्धारित किया जाना संभव नहीं हैं। ऐसे में सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया जाय कि सही सूचना और डाटा आयोग को भिजवाए।
ऐसे में माना जा रहा हैं कि फिलहाल, अब यही से बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है कि जब 31 मार्च 2026 रिपोर्ट सौंपने की अंतिम तारीख है। अब तक सही आंकड़े ही आयोग को नहीं सौंपे गए तो फिर आयोग रिपोर्ट कैसे तैयार करेगा? ऐसे में पंचायत चुनाव की तारीख के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
pc- bhaskar






