Rajasthan: 2 साल बनाम 5 साल में भाजपा और कांग्रेस आमने सामने, जूली ने राजेंद्र राठौड़ को दिया जवाब

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भाजपा सरकार और कांग्रेस के बीच 2 साल बनाम 5 साल की बहस जारी है। इस बीच दोनों तरफ से विकास के दावे किये जा रहे हैं। भाजपा कहती हैं की हमने काम ज्यादा किया हैं तो वही कांग्रेस कहती हैं की हमारा काम ज्यादा है। वहीं पहले राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट के ज़रिये कहा कि गहलोत जी, विगत सरकार के समय कानून-व्यवस्था की स्थिति और महिला अपराधों के बढ़ते मामलों को भी प्रदेश की जनता भूली नहीं है

अब इस मामले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राठौड़ को जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, आदरणीय राठौड़ साहब, केवल 3 आंकड़े आपके सामने रख रहा हूं जो 5 साल बनाम 2 साल की बहस को सारगर्भित करने के लिए काफी हैं।

जूली ने आगे कहा,विकास के मानकों पर तुलना करेंगे तो भाजपा सरकार कहीं टिकती भी नहीं है। 28 फरवरी को भाजपा सरकार जिन 19 कॉलेजों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से करवा रही है उनमें से 18 कांग्रेस सरकार के दौरान ही घोषित होकर बनना शुरू हुए हैं, इन्हे भी भाजपा सरकार अपनी उपलब्धि बताती है, कम से कम विश्लेषण में तो ईमानदारी लेकर आइए।

pc- abp news