Rajasthan: गहलोत के इंतजार शास्त्र पर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने, बीजेपी नेताओं ने कहा कांग्रेस में बड़े नेता बनने की होड़
- byShiv
- 13 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार को अपनी सरकार की योजनाओं पर चेताने के लिए जो इंतजार शास्त्र की सीरीज शुरू की थी, उसके 20 चैप्टर पूरे हो गए हैं। इस मौके पर गहलोत ने कहा कि आलोचना करना विपक्ष का काम है और विपक्ष के नाते वे यह करते रहेंगे। सरकार विपक्ष की बातों को सुने, उनमें सच्चाई देखे और जो बात ठीक लगे उसमें सुधार करे, बाकी को छोड़ दे।
भाजपा ने भी कसा तंज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मौके पर गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में यही तरीका होता है। हालांकि, अब बीजेपी ने गहलोत के इंतजार शास्त्र को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा और कांग्रेस में बड़ा नेता बनने की होड़ हैं इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत इंतजार शास्त्र की सीरीज चला रहे हैं। अशोक गहलोत के इंतजार शास्त्र पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी प्रतिस्पर्धा चल रही है। भाजपा महामंत्री ने कहा कि सचिन पायलट, गोविंद डोटासरा और अशोक गहलोत के बीच इस बात की होड़ है कि बड़ा नेता कौन है?
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने इंतजारशास्त्र के प्रोसेस में सरकार तक बात पहुंचाने का एक प्रयास किया है, सरकार को इसे सकारात्मक रूप में लेना चाहिए कि एक विपक्ष का वह व्यक्ति, जो मुख्यमंत्री रह चुका है, अपने वक्त में जो बड़े-बड़े काम हुए, अधूरे पड़े हैं या पूरे होकर खड़े हैं लेकिन आगे बढ़ नहीं रहे हैं। गहलोत ने कहा कि उन्होंने तो सरकार को यह मैसेज दिया है कि देखिए लोग कितने गुस्से में हैं कि उनके क्षेत्र में बिल्डिंग खड़ी है और प्रारंभ नहीं हो रही है। इससे अच्छा सकारात्मक तरीका कोई हो नहीं सकता, पूर्व सीएम ने कहा कि आलोचना तो हम लोग रोज करते ही हैं, करते जाएंगे।
pc- firstindia.co.in






