Rajasthan: भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, सीएम शर्मा,वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं को बनाया गया स्थायी आमंत्रित सदस्य
- byShiv
- 02 Mar, 2026
इंटररनेट डेस्क। होली के मौके पर राजस्थान के कई भाजपा नेताओं पार्टी ने नई जिम्मेदारी दी है। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जारी इस सूची में संगठनात्मक संतुलन और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो संगठन की जारी लिस्ट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित 12 कद्दावर नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में जगह दी गई है। पार्टी ने अनुभव और वर्तमान पदभार का सम्मान करते हुए भजन लाल शर्मा (मुख्यमंत्री) वसुंधरा राजे (पूर्व मुख्यमंत्री) अशोक परनामी (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष) अरुण चतुर्वेदी (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष) सतीश पूनियां (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष)सी.पी. जोशी (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद) गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री) भूपेंद्र यादव (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री) अर्जुन राम मेघवाल (केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार) भागीरथ चौधरी (केंद्रीय राज्य मंत्री) राजेंद्र राठौड़ (पूर्व नेता प्रतिपक्ष) को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है।
पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति में कुल 90 सदस्यों की घोषणा की है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है। जयपुर शहर से सुनील कोठारी, रणजीत सोडाला, ज्योति खंडेलवाल, प्रोमिला कुंडारा और रत्ना कुमारी के अलावा डॉ. मनोज राजोरिया (करौली), नारायण सिंह देवल (जालौर), अनिता कटारा (डूंगरपुर) और जोगेश्वर गर्ग जैसे अनुभवी नेताओं को संगठन में जगह दी गई है।
pc- amar ujala





