Rajasthan: बीजेपी ने जयपुर में कई उम्मीदवारों को किए फोन! आज नामांकन का आखिरी दिन
- byShiv
- 31 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नगर निकाय चुनावों की तैयारी जोरों पर है। भाजपा और कांग्रेस ने कई जगहों के लिए लिस्टे जारी कर दी है। आज पहले दौर की वोटिंग के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर शहर में अपने प्रत्याशियों के नामों पर फैसला करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों को फोन कर टिकट मिलने की सूचना देनी शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भाजपा की सूची आधिकारिक रूप से जारी होने से पहले ही कई बड़े नाम सामने आ गए हैं। इनमें पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान पार्षद नीरज अग्रवाल और नगर निगम के पूर्व चेयरमैन भवानी सिंह राजावत शामिल हैं। बताया जा रहा है की इन लोगों को टिकट के लिए फोन आ चुका है। सबसे बड़ा फैसला किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 110 को लेकर हुआ है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर नगर निगम की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलने के बाद ज्योति खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी। वहीं, जयपुर की निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का टिकट कट गया है।
सांगानेर विधानसभा में इन नामों पर बनी सहमति
भाजपा ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के कई वार्डों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं। वार्ड नंबर 38 से गणेश नारायण जाट, 39 से भवन लील, 40 से गंगवाल, 41 से दयाल सिंह भाकर, 42 से अशोक राव तानी, 43 से शैलेंद्र भार्गव, 44 से नवीन भंडारी, 45 से जसवंत बैरवा, 46 से पांडे, 47 से दीपा नाथावत, 48 से सिद्धार्थ टोंदवाल, 49 से मुकेश काका, 50 से पहलाद चावला, 51 से महेंद्र छिपा और 52 से पूरन माली के नाम सामने आए हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 54 से कमल किशोर शर्मा, वार्ड 56 से रेखा सैनी, वार्ड 57 से गिर्राज शर्मा मदाऊ और वार्ड 58 से सरोज वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी मिली है। हालांकि इन नामों की पार्टी की ओर से आधिकारिक सूची जारी होने का इंतजार है।
pc- aaj tak






