Rajasthan: पंचायत चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, आज से जिलों के दौरे पर रहेंगे नेता

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के बाद अब पंचायत चुनाव होने हैं, लॉटरी निकल चुकी। राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया हैं, लेकिन जल्द ही तारीखें सामने आ सकती है। इसके साथ ही भाजपा ने पंचायत राज चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारियों के भी दौरे तय कर दिए गए हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इन दौरों की शुरुआत आज से शुरू हो जाएगी, ये दौरे 2 अक्टूबर तक चलेंगे, इन दौरों के दौरान बीजेपी नेता लगभग 25 जिलों को कवर करेंगे, जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ इन तीन दिनों में पांच जिलों में जाएंगे।

भाजपा चुनाव के शुरुआती दौर से ही कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही हैं, राजस्थान बीजेपी के प्रवक्ता रामलाल शर्मा के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पांच जिलों का दौरा करेंगे, वे बुधवार को टोंक और अजमेर जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, 1 अक्टूबर को ब्यावर और भीलवाड़ा जाएंगे, उसके बाद 2 अक्टूबर को राजसमंद के दौरे पर रहेंगे, वहां पर जिला कार्यकर्ता से पंचायत चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे। ऐसे ही पार्टी के अन्य नेता भी दूसरे जिलों को दौरा करेंगे। 

pc- firstindia.co.in