Rajasthan: भाजपा अपने सदस्यता अभियान टारगेट में चल रही पीछे, खुद जेपी नड्डा जयपुर में 5 अक्टूबर को संभालेंगे मोर्चा
- byShiv
- 03 Oct, 2024

इंटरनेट डेस्क। भाजपा ने हाल ही में सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी, ऐसे में लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की है। लेकिन राजस्थान में भाजपा सदस्यता अभियान में लक्ष्य से काफी पीछे है। बीते दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सदस्यता अभियान की धीमी गति पर नाराजगी जताई थी।
ऐसे में प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी सदस्यता अभियान का कमजोर होना भाजपा के लिए चिंताजनक बताया जा रहा है। इस बीच बड़ी खबर यह हैं कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक करने जयपुर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 अक्टूबर को जयपुर आएंगे। जहां वो पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बुधवार को बताया कि नड्डा शनिवार शाम सात बजे जयपुर हवाई अड्डा पहुंचेगे।
pc- sj