Rajasthan: जयपुर, जोधपुर और कोटा में भी भाजपा के बने मेयर, कांग्रेस को मिली तीनों जगहों पर हार
- byShiv
- 25 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में हुए निकाय चुनावों में भाजपा ने परचम पहराया है। बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बचे हुए तीन प्रमुख शहरों जयपुर, जोधपुर और कोटा में अपने मेयर बना दिए है। महापौर चुनाव के नतीजे बीजेपी के पक्ष में आए हैं। इन तीनों बड़े शहरों में बीजेपी प्रत्याशियों ने भारी मतों से जीत दर्ज की है।
राजधानी जयपुर में महापौर पद के लिए हुए चुनाव में बीजेपी के सुनील कोठारी ने एकतरफा और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। सुनील कोठारी को कुल 89 वोट मिले, जो उनकी मजबूत लोकप्रियता और पार्टी की एकजुटता को दर्शाता है।
जोधपुर में भी बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है, यहां महापौर पद के कड़े मुकाबले में बीजेपी के प्रत्याशी प्रसन्न मेहता ने जीत का परचम लहराया। चुनाव में प्रसन्न मेहता को 53 वोट हासिल हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 47 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा।
शिक्षा नगरी कोटा के नतीजे सबसे ज्यादा चौंकाने वाले और कांग्रेस के लिए चिंताजनक रहे। 100 वार्डों वाले कोटा नगर निगम में बीजेपी की अनुसुईया गौस्वामी ने 65 वोट हासिल कर महापौर की कुर्सी पर कब्जा जमाया। वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी सुनीता सुमन को मात्र 35 वोट ही मिल सक।. यह जीत इसलिए भी बड़ी है क्योंकि कोटा में कांग्रेस को अपनी ही पार्टी के भीतर से बगावत का सामना करना पड़ा है।
pc- moneycontrol.com






