Rajasthan: भाजपा अध्यक्ष का बयान, आज शाम हो सकता हैं राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान, प्रत्याशी होंगे स्थानीय
- byShiv
- 04 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी हो चुकी हैं। इसके साथ ही हलचल बेहद तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बीजेपी सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्य की 3 सीटें खाली हो रही हैं।
वोटों के गणित के हिसाब से 2 सीटें बीजेपी और 1 सीट कांग्रेस के खाते में जाना तय माना जा रहा है। नामांकन फॉर्म दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून है, लेकिन दोनों ही पार्टियों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इसी बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बड़ा बयान दिया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को संकेत दिए हैं कि केंद्रीय नेतृत्व आज शाम तक दोनों प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकता है। राठौड़ ने साफ कहा कि दोनों ही प्रत्याशी राजस्थान के स्थानीय चेहरे होंगे। उन्होंने बताया कि व्यवस्थित और शुभ मुहूर्त के हिसाब से 8 जून को नामांकन दाखिल किया जाएगा।
pc- firstindia.co.in





