Rajasthan: इलेक्टोरल बॉन्ड्स मामले में भाजपा ने दिया कांग्रेस को जवाब, सांसद तिवाड़ी ने कहा- कांग्रेस लुटेरों से भरी पड़ी हैं
- byShiv sharma
- 16 Mar, 2024
इंटरनेट डेस्क। भारतीय स्टेट बैंक पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती की तो इलेक्टोरल बॉन्ड्स का डेटा चुनाव आयोग को सौंपा गया और इसके बाद जब डेटा सार्वजनिक हो गया तो कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस मामले में अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार और मोदी को निशाने पर लिया तो भाजपा से राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने भी कांग्रेस को जवाब दिया।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ट्वीट का जवाब देते हुए राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहां कांग्रेस जो लुटेरों से भरी पड़ी है। वह कांग्रेस जिनके प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के काल में लोकसभा में नोटों के बंडल उड़ाए गए, वह कांग्रेस जिसने परमिट जारी करके चंदा वसूली का काम किया, वह कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगा रही है।
तिवाड़ी ने आगे कहा की भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह तय किया था कि सब काम पारदर्शिता के साथ होना चाहिए, उन्होंने किया है। भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा इलेक्टोरल बॉन्ड का चंदा कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी किसान वाली सरकारों को मिला है। भाजपा का सब काम पारदर्शी है।
pc- rajasthan tak