Rajasthan: डोटासरा का बयान सुनकर भड़क जाएगी बीजेपी, जाने क्या कह दिया ऐसा
- byShiv
- 04 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने एक बार फिर से भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस नीट और सीबीएसई मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग कर रही है। कोटा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ओबीसी विभाग के अधिवेशन में बीजेपी सरकार पर अपने संबोधन में जमकर हमला बोला, उन्होंने नीट पेपर रद्द होने और सीबीएसई द्वारा 12वीं क्लास के विद्यार्थियों की कॉपी चेक मामले में हुई गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री की इस्तीफा की मांग की।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोटासरा ने ओबीसी विभाग के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर ओबीसी वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस वालों के साथ सरकार द्वारा अन्याय करने का आरोप लगाया। इस दौरान डोटासरा सरकार के खिलाफ विवादित बयान भी दे डाला, जिससे फिर सियासत तेज होना तय माना जा रहा।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भाजपा सरकार के मंत्री गौतम दक के गाली गलौज वाले कथित ऑडियो वायरल मामले पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि यह कोई मंत्री है क्या? उनकी कुछ नहीं चलती यह चवन्नी चोर हैं, छोटी-छोटी चोरियां करते हैं और जब अधिकारी काम नहीं करते तो मां-बहन की गालियां देते हैं। डोटासरा ने एक बार फिर भाजपा सरकार को सर्कस कहा, और प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट होने का आरोप लगाते हुए भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लत समेत कई आरोप लगाए।
pc- bhasakr english





