Rajasthan: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार से की राजस्थान में यूसीसी लागू करने की मांग
- byShiv
- 31 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर समान नागरिक संहिता को लेकर बहस तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राज्य सरकार से प्रदेश में यूसीसी लागू करने की मांग उठाई है। उन्होंने इस मुद्दे को न केवल राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय मंचों पर भी उठाए जाने की बात कही।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मदन राठौड़ ने कहा कि वे पहले भी इस विषय को राज्यसभा में प्राइवेट मेंबर बिल के रूप में स्पेशल मोशन लाने की अनुमति सदन से मांगी है। राठौड़ ने कहा कि संसद में भी यह मुद्दा कई बार चर्चा का विषय रहा है, और इसे लेकर देशभर में लगातार बहस होती रही है।
मदन राठौड़ ने अपने बयान में सुप्रीम कोर्ट के पुराने रुख का हवाला देते हुए कहा कि अदालत भी समय-समय पर समान नागरिक संहिता की जरूरत पर टिप्पणी कर चुकी है। उन्होंने चर्चित शाहबानो केस का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उस समय कानून बनाकर कांग्रेस सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों को सीमित कर दिया था।
pc -deshbandhu.co.in





