Rajasthan: निकाय चुनाव के दोनों चरणों के चुनाव समाप्त, पार्टियां जुटी प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी में

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दोनों चरणों के चुनाव समाप्त हो चुके हैं और अब इंतजार 14 सितंबर का हैं जिस दिन चुनाव परिणाम आने है। ऐसे में दोनों चरणों का मतदान खत्म होने के साथ ही अब राजनीतिक दलों ने बोर्ड बनाने की कवायद तेज कर दी है। उससे पहले ही बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने पार्षद प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए बाड़ेबंदी शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो  अजमेर से लेकर उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और कोटपूतली तक प्रत्याशियों को होटल, रिसॉर्ट और दूसरे सुरक्षित ठिकानों पर ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। दरअसल, नगर निकायों में बोर्ड बनाने के लिए बहुमत के साथ-साथ निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी अहम हो सकती है। ऐसे में राजनीतिक दल किसी भी तरह की टूट-फूट और जोड़-तोड़ की संभावना को रोकने में जुटे हैं।

खबरों की माने तो कई जगह प्रत्याशियों को प्रशिक्षण, बैठक और फीडबैक के नाम पर एकत्रित किया जा रहा है, लेकिन उन्हें चुनाव परिणाम के बाद अध्यक्ष पद के चुनाव तक अपने साथ रखने की रणनीति भी नजर आ रही है।

pc- parbhat khabar