Rajasthan: सुगाहरात से पहले ही दुल्हन के पेट में हो गया दर्द, दूल्हा कुछ समझ पाता उसके पहले मिली ऐसी खबर की उड़ गए उसके तो....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अजमेर में दूल्हे को शादी करके लोटे एक दिन भी नहीं बिता था की नई नवेली दुल्हन दूल्हे को धोखा देकर फरार हो गई। जी हां इस घटना के सामने आने के साथ ही दूल्हे के होश उड़ गए। मामला शहर के कमला बावड़ी निवासी प्रमोद कुमार का है, जिसे हाल ही में लुटेरी दुल्हनों के गिरोह ने अपना शिकार बनाया। पीड़ित ने इसके लिए थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। पीड़ित प्रमोद ने बताया कि अधिक उम्र होने के कारण उनका विवाह नहीं हो पा रहा था।

फंसा लिया शादी के चक्कर में
शादी नहीं होने की परेशानी को देखते हुए मनीषा नाम की एक महिला दलाल ने उनकी शादी कराने की बात कही, मनीषा ने प्रमोद को चांदनी नाम की लड़की की फोटो दिखाई और बताया कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और उसका परिवार बहुत गरीब है। प्रमोद को फोटो में चांदनी पसंद आ गई। इसके बाद शादी के खर्च के नाम पर मनीषा ने उनसे 1 लाख 80 हजार रुपये ले लिए।

आर्य समाज में हुई थी शादी
खबरों की माने तो पैसों का लेन-देन होने के बाद मनीषा ने प्रमोद की शादी आर्य समाज मंदिर में चांदनी से करवा दी। शादी की पहली ही रात चांदनी ने पेट में दर्द का बहाना बनाया और अगले दिन उसने अजमेर दरगाह में दुआ मांगने की बात कही, जिसके बाद प्रमोद उसे दरगाह ले गए। दरगाह पहुंचने पर चांदनी ने मौका देखा और प्रमोद को चकमा देकर फरार हो गई। इसके बाद गंज थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

pc- jagran