Rajasthan: हनुमानगढ़ में बस और ट्रक के बीच टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत, 3 गंभीर घायल

इंटरनेट डेस्क। हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां मेगा हाईवे पर बरमसर के पास श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही एक निजी यात्री बस और सामने से आ रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। 

मच गई चीख पुकार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना की सूचना मिलते ही रावतसर पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद मेगा हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात पूरी तरह जाम हो गया। रावतसर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला, और एम्बुलेंस से तुरंत रावतसर ट्रॉमा सेंटर भेजा।

हादसे की सूचना पर एसडीएम संजय कुमार, पुलिस के कई अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि घायलों का हाल जानने और घटनाक्रम की जानकारी लेने पहुंचे। प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों में से 3 की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया है।

pc- ndtv raj