Rajasthan: नगर निकाय चुनावों के पहले चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 9 सितंबर को होगी 162 नगरीय निकायों के लिए वोटिंग
- byShiv
- 07 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में होने जा रहे नगर निकाय चुनावों के पहले चरण के लिए आज शोर गुल थम जाएगा। कल से प्रत्याशी घर घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील करेंगे। बता दें कि पहले चरण के लिए 7 सितंबर की शाम 6 बजे पहले चरण में मतदान वाले क्षेत्रों में प्रचार अभियान पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। इसके बाद मतदान शुरू होने तक 48 घंटे का साइलेंट पीरियड रहेगा। इस दौरान प्रत्याशी और राजनीतिक दल सार्वजनिक सभा, जुलूस, रोड शो या लाउडस्पीकर के जरिए प्रचार नहीं कर सकेंगे।
कितने निकायों में होगा चुनाव
पहले चरण में 9 सितंबर को 162 नगरीय निकायों के 5,425 वार्डों में मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में 11 सितंबर को 147 नगरीय निकायों के 4,820 वार्डों में वोट डाले जाएंगे। दोनों चरणों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। पहले चरण के क्षेत्रों में 7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक ड्राई डे भी रहेगा।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के 162 नगरीय निकाय शामिल हैं। इन निकायों के कुल 5,425 वार्डों में 9 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। प्रचार का समय समाप्त होते ही प्रत्याशियों की सार्वजनिक चुनावी गतिविधियों पर रोक लग जाएगी। ऐसे में प्रचार के आखिरी घंटों में उम्मीदवार मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।
pc- danik bhaskar





