Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी बुलाई सर्वदलीय बैठक, एलपीजी सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार ने हाल ही में लोकसभा में सर्वदलीय बैठक बुलाई थी और ये बैठक थी पश्चिमी देशों में बिगड़े हालातों के बाद देश के सामने आई एलपीजी की किल्लत की चुनौती को लेकर। हालांकि अलग-अलग राज्यों में गैस और पेट्रोल को लेकर लोगों में डर देखने को मिल रहा है, ऐसे में पीएम मोदी ने 27 मार्च को सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग आयोजित की है।

इससे पहले राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने ताजा स्थितियों को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई। जिसमें सत्ता पक्ष के मंत्री और विपक्ष के नेता समेत अन्य पार्टियों के नेता शामिल हुए। राजस्थान में हाल में अफवाहों के चलते लगातार पेट्रोल पंप पर भीड़ देखने को मिल रही है।

प्रदेश में गैस आपूर्ति और बाजार स्थिति को लेकर आयोजित सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि वर्तमान हालात किसी एक सरकार, केंद्र, राज्य या किसी राजनीतिक दल के कारण उत्पन्न नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक सामूहिक चुनौती है, जिसका सामना सभी को मिलकर करना होगा।

pc-ndtv raj