Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली के दौरे पर, पीएम मोदी के साथ आधे घंटे तक हुई मुलाकात
- byShiv
- 15 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली के दौरे पर है। यहां उन्होंने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की है। बताया जा रहा हैं कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रधानमंत्री के बीच करीब आधा घंटे से ज्यादा की मुलाकात हुई। मुलाकात में पीएम के ऐतिहासिक 25 वर्ष पर बधाई और शुभकामनाएं दी गई, पीएम मोदी को आगामी दिनों में राजस्थान आने का निमंत्रण दिया गया।
खबरों की माने तो पीएम मोदी जल्द ही राजस्थान यात्रा पर आ सकते है। खबरों के अनुसार पीएम मोदी हाल ही में प्रदेश में हुए निकाय चुनावों की रिपोर्ट भी दी गई। राजस्थान की महत्वपूर्ण विकास परियोजना की अब तक की प्रगति रिपोर्ट पीएम को की बताई गई।
पंचायत चुनावों की संगठनात्मक तैयारियों पर भी संक्षिप्त बात की जानकारी सामने आई है। बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल ने आज नवरात्रि के मौके पर पीएम मोदी को दुर्गा माता की संगमरमर की प्रतिमा भेंट की है।
pc- x.com






