Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान, जल्द मिलेगा फायदा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के किसानों के लिए एक अच्छी खबर हैं और वो ये की जल्द ही प्रदेशभर के किसानों को दिन में बिजली मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को डेगाना के तिलानेश गांव में आयोजित ग्राम विकास चैपाल में किसानों, पशुपालकों एवं युवाओं के साथ संवाद के दौरान इस बात ऐलान किया है। 

किसान निधि को लेकर भी की बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम शर्मा ने इसी क्रम में बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि में राज्य सरकार द्वारा भी 3 हजार रुपए अतिरिक्त जोड़कर किसानों को 9 हजार रुपए प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। वहीं, एमएसपी पर गेंहू खरीद में 150 रुपये का बोनस दिया जा रहा है। इसी प्रकार ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण और फसल बीमा योजना द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। किसानों को बिजली बिलों और सोलर पंप सेट की स्थापना में अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

दिन में मिलेगी बिजली
सीएम भजनलाल ने कहा कि 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही है और जल्द ही प्रदेशभर क अन्य किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। सीएम ने कहा कि किसान के लिए कृषि और पशुपालन जीवन के दो महत्वपूर्ण आधार हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा गोपालक क्रेडिट कार्ड ऋण योजना एवं मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा जैसी योजनाओं के जरिए किसान और पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

pc- pratahkal.com