Rajasthan: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को 6 महीने का सेवा विस्तार, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
- byShiv
- 21 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को केंद्र सरकार ने 6 महीने का सेवा विस्तार दिया है। इसके साथ ही अब वी. श्रीनिवास 28 फरवरी 2027 तक राजस्थान के मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे। उनके एक्सटेंशन को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
वी. श्रीनिवास के सेवा विस्तार की अवधि 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी और 28 फरवरी 2027 तक रहेगी, यानी उन्हें कुल 6 महीने का एक्सटेंशन मिला है। इस दौरान वह राजस्थान के मुख्य सचिव के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। मुख्य सचिव के तौर पर वी. श्रीनिवास का कार्यकाल आगे बढ़ाने का प्रस्ताव राजस्थान सरकार की ओर से केंद्र को भेजा गया था।
वी. श्रीनिवास को दिया गया यह सेवा विस्तार ऑल इंडिया सर्विस के नियमों के तहत हुआ है। केंद्र सरकार ने प्रस्ताव पर विचार करने के बाद 6 महीने के एक्सटेंशन को मंजूरी दी है। वी. श्रीनिवास 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, लंबे प्रशासनिक अनुभव के साथ वह राजस्थान सरकार में मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मुख्य सचिव राज्य सरकार के प्रशासन में सबसे अहम पदों में से एक होता है और अलग-अलग विभागों के कामकाज में समन्वय की बड़ी जिम्मेदारी भी इसी पद के पास रहती है।
pc- thebuckstopper.com






