Rajasthan Civic Polls: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी नहीं बचा पाएं अपना किला, पाली में भाजपा की हार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान निकाय चुनाव में हुए भारी उलटफेर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को भी झटका लगा हैं वो भी अपना किला नहीं बचा पाए। पाली नगर निगम में कांग्रेस ने बीजेपी को करारी मात देते हुए महापौर बनने का रास्ता लगभग पूरी तरह से साफ कर लिया है। पाली नगर निगम में बीजेपी की करारी हार हुई है।

पाली बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का गृह जिला है, वे पाली के कई बार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और दो बार सुमेरपुर से विधायक रहे हैं। खास बात यह भी है कि राठौड़ के वार्ड में भी बीजेपी हार गई। वहां कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई है। यह पाली नगर निगम में बीजेपी की हार उसके लिए और भी बड़ा झटका रहा। यह निकाय बीते 10 साल से बीजेपी के कब्जे में था।

पाली नगर निगम बीजेपी के हाथ से निकल गया है। कुल 65 वार्डों वाले पाली नगर निगम में कांग्रेस ने शानदार बढ़त लेते हुए 29 वार्डों में अपनी जीत दर्ज कराई है। यहां बीजेपी के हाथ में केवल 21 वार्ड ही आए हैं। शेष 15 में निर्दलीय जीते हैं, हालांकि कांग्रेस को पूरी तरह बहुमत नहीं मिला है लेकिन वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

pc-ndtv raj