Rajasthan: सीएम भजनलाल ने किया मताधिकार का प्रयोग, कहा-दोहराएंगे फिर से इतिहास

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। ऐसे मे आज कई दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर लगी है। इसी कड़ी में आज कई बड़े बड़े नेता भी अपने मत का प्रयोग कर रहे है। इसी कड़ी में आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी जयपुर के जगतपुरा में स्थित नवोदय विद्यालय पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कही की भाजपा सभी 25 सीटों पर विजय हासिल करेगी। उन्होंने आगे कहा की सभी 25 संसदीय सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करके 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों का इतिहास दोहराने जा रहा है। इस मौके पर सीएम शर्मा ने कहा, मैं आज आपसे अपील करना चाहता हूं कि यह लोकतंत्र का त्योहार है- अपना वोट जरूर डालें, आपका वोट हमारे लोकतंत्र को, हमारे देश को मजबूत करेगा।

उन्होंगे आगे कहा की मैं आश्वस्त हूं कि राजस्थान 2014 और 2019 का इतिहास फिर से दोहराएगा। बता दें की भाजपा ने पिछले दो चुनावों 2014 और 2019 के दौरान सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस दौरान राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए कहा, यह दुनिया में 5वीं सबसे शक्तिशाली आर्थिक व्यवस्था वाला भारत है। यह सांस्कृतिक भारत है, यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। आपको बता दें की जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने मंजू शर्मा को मैदान में उतारा है, जबकि प्रताप सिंह खाचरियावास कांग्रेस से मैदान में है।

pc- ndtv raj