Rajasthan: सीएम भजनलाल ने कर दी बड़ी घोषणा, बनेगा 'श्रीकृष्ण गमन पथ' मध्य प्रदेश सरकार भी होगी शामिल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी के मौके पर एक बड़ी घोषणा की हैं और ये घोषणा ऐसी है जो आने वाले समय में लोगों के लिए बड़े ही काम की साबित होगी। जी हां सरकार ने  श्रीकृष्ण गमन पथ बनाने का ऐलान किया है। इस पथ के ज़रिए भगवान कृष्ण से जुड़े अलग-अलग तीर्थस्थलों को जोड़ा जाएगा। इसमें उनकी जन्मस्थली से लेकर शिक्षा ग्रहण करने की जगह तक शामिल होंगी। यह प्रोजेक्ट राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार ने मिलकर पूरा करने का वादा किया है। 

क्या कहा सीएम ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण गमन पथ को जल्द ही धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पथ में उन सभी जगहों को शामिल किया जाएगा जहां-जहां भगवान कृष्ण ने अपने जीवन में भ्रमण किया था। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित सांदिपनी में भगवान कृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की थी। जानापाव  में भगवान परशुराम ने उन्हें सुदर्शन चक्र प्रदान किया था। धार के पास अमझेरा में भगवान कृष्ण का रुकमणी हरण को लेकर युद्ध हुआ था। ऐसे ही कई महत्वपूर्ण स्थलों को सरकार पर्यटन स्थल बनाने जा रही है।

राजस्थान के शहर भी होंगे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो श्रीकृष्ण गमन पथ में राजस्थान के भरतपुर जिले का कुछ हिस्सा भी शामिल होगा। भगवान श्रीकृष्ण ने महर्षि सांदीपनि के आश्रम उज्जैन में शिक्षा ग्रहण की थी। मथुरा से सांदीपनि आश्रम तक जाने वाले मार्ग को राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की सरकार संयुक्त रूप से विकसित करेंगी।

pc- hindustan