Rajasthan: मनमोहन सिंह को लेकर सीएम भजनलाल ने बोल दी है ये बड़ी बात

इंटरनेड डेस्क। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व पीएम का गुरुवार को एम्स में निधन हुआ था। राजस्थान के सीएम भजनलाल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मनमोहन सिंह को लेकर बड़ी बात कही है। 

उन्होंने कहा कि  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह ने छोटे से गांव एवं साधारण परिवार से निकलकर ज्ञान और समर्पण से देश को आर्थिक सुधारों के एक नए युग में प्रवेश कराया। वित्त मंत्रालय के सचिव, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, केन्द्रीय वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा में अमूल्य योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उनके विनम्र और सहज व्यक्तित्व ने सार्वजनिक जीवन में उन्हें विशेष स्थान दिलाया। 

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

PC: dipr.rajasthan