Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात, कई विषयों पर हुई चर्चा
- byShiv
- 25 Jun, 2024

इंटरनेट डेस्क। पूर्व सीएम अशोक गहलोत स्लिप डिस्क की बीमारी के कारण इन दिनों बेड रेस्ट पर हैं और ऐसे में सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की हैं और उन्होंने अशोक गहलोत का हालचाल लिया है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर ट्वीट किया। अशोक गहलोत स्लिप डिस्क की वजह से बेड रेस्ट पर हैं। बता दें की वो लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए पंजाब गए थे और इस बीमारी के कारण वो चंडीगढ़ से ही वापस जयपुर आ गए थे।
अशोक गहलोत ने एक्स पर किया पोस्ट
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात के दौरान जोधपुर के सूरसागर में हुई सांप्रदायिक घटना को लेकर चिंता व्यक्त की एवं आगे पूर्णतया शांति स्थापित हो इसके लिए कदम उठाने का निवेदन किया। इसके साथ ही, जयपुर के सेंट्रल पार्क में स्थित गांधी वाटिका म्यूजियम को जल्द से जल्द आमजन के लिए खोलने के संबंध में चर्चा की।
जोधपुर में हो गया था झगड़ा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जोधपुर में शुक्रवार यानी 21 जून को दो समुदाय आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। कई दुकानें और गाड़ियां फूंक दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। इलाके के लोगों ने ईदगाह के पीछे की ओर द्वार के निर्माण का विरोध करते हुए कहा कि इससे उस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ जाएगी। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में शांति का बनाए रखने के लिए पूरी रात गश्त की और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
pc- ndtv raj,