Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार, दो दिनों तक रहेंगे दौरे पर
- byShiv
- 16 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और ऐसे में कई बड़े भाजपा नेता भी यहां प्रचार के लिए पहुंच रहे है। इस बीच पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के सीनियर लीडर बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। अब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बंगाल के दो दिन के दौरे पर जा रहे हैे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल शर्मा 17 और 18 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और कोलकाता रहेंगे। वह यहां पर रोड शो, जनसभाएं, उद्योग संगठनों से संवाद और प्रवासी राजस्थानियों के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
17 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुबह दिल्ली से रवाना होकर बागडोगरा पहुंचेंगे और सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। इसके बाद वे सिद्धिविनायक हॉल में मारवाड़ी समाज के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान मुख्मंत्री सिलीगुड़ी टी ट्रेडर्स एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स में लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। शाम को वे कोलकाता पहुंचकर जोरासांको में जनसभा करेंगे और भवानीपुर में चाय पर चर्चा व रात्रि भोजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुबह कालीघाट मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे औ चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
pc- statemirror.com






