Rajasthan: जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का आज भूमि पूजन करेंगे सीएम भजनलाल शर्मा, 41 किमी कॉरिडोर विकसित होगा
- byShiv
- 22 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर को जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का आज भूमि पूजन होने जा रहा है। बता दें की इस योजना का शिलान्यास पीएम मोदी ने बाढ़मेर से किया था। लेकिन आज सीएम खुद इसका भूमि पूजन कर काम की
शुरूआत करवाएंगे। जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना के निर्माण की औपचारिक शुरुआत आज से होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 12 बजे प्रताप नगर कुंभा मार्ग स्थित मेट्रो डिपो में परियोजना का भूमि पूजन करेंगे।

केंद्र और राज्य सरकार वहन करेगी खर्च
परियोजना की लागत केंद्र और राज्य सरकार 50ः50 के अनुपात में वहन करेंगी। राजस्थान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई को परियोजना का शिलान्यास किया था। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

41 किमी कॉरिडोर विकसित होगा
करीब 13,037 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस परियोजना से एयरपोर्ट, गांधी नगर रेलवे स्टेशन, एसएमएस अस्पताल, राजस्थान सचिवालय, कलेक्ट्रेट, जेएलएन मार्ग, सीतापुरा और बी2 बाईपास जैसे प्रमुख क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी। परियोजना पूरी होने के बाद टोंक रोड, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र और उत्तरी जयपुर के बीच यात्रा का समय घटने की उम्मीद है।
pc- NBT,hcptimes.in, ABP NEWS






