Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा नई साल मेें करेंगे गिरिराज की यात्रा, पूंछरी का लौठा में स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- byShiv
- 31 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब नए साल की मंगलकामना के लिए अपनी आराध्य स्थली गिरिराज गोवर्धन पहुंच गए हैं। सीएम बुधवार को पूंछरी का लौठा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और वहीं रात भी बिताएंगे, इस दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा साल 2026 की पहली सुबह गोवर्धन महाराज अगले दिन एक आम भक्त की तरह गिरिराज गोवर्धन महाराज के पैदल परिक्रमा कर दर्शन करेंगे।
इसके बाद पूंछरी का लौठा में ही श्रीनाथजी मंदिर में भी माथा टेकेंगे। इसके बाद नववर्ष के दिन 1 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पूंछरी का लौठा से प्रस्थान कर 10 बजकर 10 मिनट पर जयपुर के लिए रवाना होंगे।
इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक साख और विकसित राजस्थान के संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे। इस दौरे की एक अहम विशेषता यह भी रहेगी कि मुख्यमंत्री गिरिराज गोवर्धन जी की पैदल परिक्रमा करेंगे और धार्मिक परंपराओं का पालन करेंगे।
pc- ndtv raj






