Rajasthan: सीएम शर्मा ने कहा गहलोत एक “ट्विटर मास्टर” अपने कर्मों का फल भुगतना होगा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अरावली पर्वतमाला के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों की कड़ी आलोचना की है। जहां एक तरफ कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही हैं तो वहीं दूसरी और भाजपा सरकार खुद का बचाव कर रही है। इसी कड़ी में सीएम शर्मा ने कहा गहलोत एक “ट्विटर मास्टर” बन गए हैं, जिनका प्रभाव अब फीका पड़ गया है।

खबरों की माने तो सीएम भजनलाल ने कहा कि उनका जादू अब नहीं चलेगा और अपने कर्मों का फल भुगतना होगा। कांग्रेस सरकार ने अरावली क्षेत्र के पत्थरों और रेत तक को नहीं बख्शा, पूर्व मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा कि गहलोत सिर्फ ट्विटर मास्टर बन कर रह गए हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर झूठी अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया और स्पष्ट किया कि अरावली पर्वतमाला के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के वक्त भी कांग्रेस ने अनावश्यक अशांति और गलत सूचना फैलाई थी।

pc-rajasthan news