Rajasthan: प्रदेश में एग्जिट पोल को लेकर सीएम का बड़ा बयान, कहा- पूरी 25 की 25 सीटो पर हो रही....
- byShiv
- 03 Jun, 2024

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के बाद में एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं और भाजपा को बहुमत मिल रहा है। ऐसे में एग्जिट पोल में अलग अलग राज्यों के परिणाम भी दिखाएं जा रहे है। ऐसे में राजस्थान में भाजपा की टेंशन बढ़ रही है। इसका कारण यह हैं की जो पोल के नतीजे हैं उनके अनुसार राजस्थान में भाजपा का मिशन 25 पूरा होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजो से उपर हमे सीटें मिलेगी।

क्या कहा भजनलाल ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एग्जिट पोल के बाद सीएम भजनलाल ने कहा कि विपक्ष के पास कोई पीएम चेहरा नहीं है। दिल्ली में आप और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब और हरियाणा में क्या हुआ? वें वहां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम ने कहा, 2014 में और 2019 में हमने सभी 25 सीटें राजस्थान में जीती थीं। अब हम 2024 में भी सभी 25 सीटें जीतेंगे।

भाजपा की हैट्रिक नहीं हो रही पूरी
एग्जिट पोल ऑफ़ पोल्स में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 365 सीटें जीतने की संभावना जताई है। वहीं इंडिया गठबंधन 146 और अन्य के खाते में 32 सीटें जाती हुईं दिख रही हैं। राजस्थान में बीजेपी को 21 सीटें मिलते दिख रही हैं और कांग्रेस 4 सीटें जीतती दिख रही है। एग्जिट पोल में विभिन्न एजेंसियों ने अपने आंकड़ा जारी किया है, वहीं चाणक्या के एग्जिट पोल को माने तोे राजस्थान में बीजेपी को 22 सीटें मिलते दिख रही हैं,. वहीं कांग्रेस को 2 सीटें मिलते दिख रही है, यानी बीजेपी का मिशन पूरा नहीं हो रहा है।
pc- aa tak,zee business,hindustan