Rajasthan: निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने की 200 समन्वयकों की नियुक्ति, प्रत्याशी चयन में निभाएंगे भूमिका

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, प्रदेश में आचार संहिता लगी हुई हैं और चुनावों की तारीखों का  इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों की ओर से भी पूरे दमखम से मेहनत शुरू कर दी गई है। निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने राज्य में चुनाव समन्वयक नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव समन्वयक उतार दिए हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से जारी आदेश में चुनाव समन्वयकों के नामों का ऐलान किया गया है। आदेश में कहा गया है कि अगस्त-सितम्बर माह में प्रदेश की सभी नगर निकायों में चुनाव होने हैं। नगर निकाय चुनावों में उचित कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन करने हेतु सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चुनाव समन्वयक  नियुक्ति की गई है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि नगर निकाय चुनावों को लेकर 24, 25 एवं 26, अगस्त, 2026 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी/सह-प्रभारी अपने से संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक लेंगे।

pc- sj