Rajasthan: दौसा लोकसभा सीट के लिए इस नेता पर विश्वास जता सकती है कांग्रेस

इंटरनेट डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से अभी तक राजस्थान की दस सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चुका है। अब पार्टी को बची हुई 15 सीटों पर जल्द ही निर्णय लेना है। 

आज हम आपको राजस्थान की दौसा लोकसभा सीट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस सीट के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसे पायलट फैमिली का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस दौसा लोकसभा सीट के लिए विधायक मुरारी लाल मीणा पर दांव खेल सकती है। 

मुरारी लाल मीणा को सचिन पायलट कैंप का नेता माना जाता है। पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर मुरारी लाल की पत्नी को बहुत कम मतों के अंतर से चुनाव में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। बदले हुए हालात को देखते हुए इस सीट पर इस बार कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी को चुनौती दे सकती है। इस सीट पर सेवानिवृत्त आईएएस प्रभु दयाल मीणा और टीकाराम मीणा की भी दावेदारी सामने आई है। अब देखने वाली बात होगी कांग्रेस किस नेता पर विश्वास जताती है। 

PC:republicworld