Rajasthan: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस इस पार्टी से कर सकती है गठबंधन
- byShiv sharma
- 18 Mar, 2024
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस बार दो चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 19 अप्रेल और दूसरे चरण के लिए 26 अप्रेल को चुनाव होंगे। इस बार कांग्रेस हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी के साथ गठबंधन कर सकती है। खबरों के अनुसार, इस पर आज कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में फैसला हो सकता है।
ये बैठक आज स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल की अध्यक्षता में नई दिल्ली में स्थित कांग्रेस वॉर रूम में होगी। इस बैठक में राजस्थान के उम्मीदवारों पर भी चर्चा हो सकती है। कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा चुका है।
अब जल्द ही बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद है। खबरों के अनुसार, कांग्रेस नागौर सीट पर आरएलपी से गठबंधन कर सकती है। इससे पहले उम्मेदाराम बेनीवाल के आरएलपी छोडक़र कांग्रेस में शामिल होने के बाद आरएलपी और कांग्रेस गठबंधन के बनने से पहले खटाई में पडऩे के कयास लग रहे थे। इसके बाद भी दोनों पाटियां इस पर बड़ा निर्णय ले सकती है।
PC: abplive