Rajasthan: राहुल की सभा समाप्त होते ही कांग्रेस को लगा झटका, अब इन नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से वो लोगों से मुलाकात कर रहे है। बता दें की राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंची तो यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया और जैसे ही वो बांसवाड़ा की सीमा के पार पहुंचे तो पार्टी को बड़ा झटका भी लग गया।

जी हां राजस्थान में कांग्रसे की मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रही है। पार्टी के कई नेता इस्तीफा दे रहे हैं। ऐसे में बागीदौरा विधायक के जाने के बाद अब बांसवाड़ा से राहुल गांधी की जनसभा के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। दरअसल गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बांसवाड़ा यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी में कई पदाधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं में हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय की पत्नी और जिला प्रमुख रेशम मालवीय के साथ-साथ और भी कई लोग शामिल हैं। रेशम मालवीय ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र भेज दिया है।

pc- Mint