Rajasthan: कांग्रेस विधायकों का पूरी रात सदन में धरना प्रदर्शन, कारण जानकर आप भी रह जाएंगे...
- byShiv
- 06 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की विधानसभा में सोमवार को भारी हंगामा हुआ और हुआ भी ऐसा कि विपक्ष पूरी रात सदन में धरने पर बैठा रहा। सभी कांग्रेसी विधायक तालियां बजाते हुए एक सुर में भजन गाते रहे। सदन में मार्शल बुलाने पर कांग्रेस विधायक अचरज प्रकट कर रहे थे। विधायक मुकेश भाकर निलंबित होने के बाद एक शब्द भी नहीं बोले, इसके बाद मार्शल ने विधायकों से धक्का-मुक्की क्यों की कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया।
पूरी रात धरने पर बैठे रहे विपक्ष के नेता
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस सभी विधायक पूरी रात धरने पर रहे। इस दौरान 7 महिला विधायक भी पूरी रात धरने पर बैठी रहीं। कांग्रेस की महिला विधायक अनीता जाटव, शिखा मील बराला, इंद्रा मीणा, रमीला खड़िया, सुशीला डूडी, गीता बरवड़ और शिमला देवी धरने में शामिल रहीं। सदन में ही रात को खाना पहुंचाया गया। विधायक गद्दा लगाकर सदन में ही लेट गए।
महिला विधायक की टूटी चूड़ियां
राजस्थान विधासभा में हंगामा हो गया। लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को स्पीकर ने निलंबित कर दिया। हंगामा शुरू हुआ तो स्पीकर ने मार्शल को बुला लिए। मार्शल और कांग्रेस विधायक भिड़ गए, इस दौरान हिंडौन विधायक अनीता जाटव की चूड़ियां टूट गईं। विधायक हरिमोहन शर्मा, रामनिवास गावड़िया और घनश्याम सहित कई विधायक गिर गए।
क्या था कारण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विधान सभा से जारी बयान में कहा गया कि सदन में चल रहे गतिरोध के दौरान ही विधायक मुकेश भाकर द्वारा आसन के प्रति अशोभनीय व्यवहार और हाथों के इशारे से अमर्यादित प्रदर्शन किया गया, जो विधान सभा में सन 1952 से लेकर अब तक के इतिहास में ऐसे किसी व्यवहार की नजीर नहीं है और प्रतिपक्ष नेता का भी बैल में आने की परम्परा नहीं रही है।
pc-ndtv raj