Rajasthan: रिफाइनरी आग मामले में कांग्रेस सांसद बेनीवाल ने उठाएं सवाल, पूछा अभी तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बालोतरा के पचपदरा में निर्माणाधीन रिफाइनरी में लगी आग सवालों के घेरे में हैं। इसको लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।  अब इसपर बाड़मेर-जैसलमेर क्षेत्र से सांसद और कांग्रेस नेता उमेदराम बेनीवाल ने एक्स पर ट्वीट कर सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाएं हैं और पूछा है कि अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बेनीवाल ने पचपदरा रिफाइनरी में हुई आगजनी की घटना पर कहा कि विश्व स्तरीय अत्याधुनिक तकनीक वाली एचपीसीएल रिफाइनरी में प्रधानमंत्री मोदी के 21 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित दौरे से मात्र 20 घंटे पहले मुख्य प्रोसेसिंग यूनिट में आग लग जाना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि और पीएम की सुरक्षा में चूक है और ये बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। 

बता दें कि 20 अप्रैल की शाम को ही रिफाइनरी में आग लग गई थी। घटना के बाद आधिकारिक रूप से प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।  इस घटना के बाद रिफाइनरी परिसर और आसपास के सुरक्षा प्रबंधन सवालों के घेरे में आ गए। शुरुआती जांच और प्रशासनिक कार्रवाई में केवल एक स्थानीय पुलिस अधिकारी को निलंबित  किया गया, लेकिन अन्य स्तर पर हुई लापरवाही की कोई जवाबदेही तय नहीं की गई।

pc-rajasthan.punjabkesari.in