Rajasthan: कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने केंद्रीय मंत्री शेखावत पर साधा निशाना, लगाया अधिकारियों को डराने का...
- byShiv
- 23 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। हाल ही में उन्होंने कर्मचारियों को फलोदी में दी गई धमकी को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि जब मंत्री खुलेआम कहें कि नौकरी और ज़िंदगी बर्बाद कर दूंगा, तो ये सिर्फ एक अफसर की बेइज्जती नहीं, पूरे प्रशासनिक ढांचे का अपमान है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो फलोदी में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का ये शर्मनाक बयान टूटी हुई महत्वाकांक्षा और सत्ता के बेकाबू अहंकार का प्रदर्शन है। जहां भाजपा की राजनीति, अधिकारियों को डराने और धमकाने पर चल रही है। जिसमें नियम-कानून नहीं, सत्ता का दुरुपयोग, दुर्भावना और तानाशाह हावी है।
डोटासरा ने कहा कि अगर अधिकारी नियम से काम करें तो जिंदगी बर्बाद करने की धमकी और सत्ता के आगे झुकें तो सब ठीक। आखिर मंत्री जी को किस बात की खुन्नस हैं? क्या टूटी हुई महत्वाकांक्षा का गुस्सा और हताशा प्रशासन पर उतारा जाएगा?
pc- abp news





