Rajasthan: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए गहलोत, डोटासरा सहित कई नेता

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस ने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि अब तक 100 से ज्यादा कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं। हिरासत में लिए गए नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान के प्रभारी और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल हैं।

सोमवार की सुबह कांग्रेस के प्रदर्शन ने बड़ा रुख ले लिया था। करीब 15 मिनट तक पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं वॉटर कैनन चलाई। कुछ समय बाद खुद ही प्रशासन की ओर से वॉटर कैनन रोक दिया गया। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे।

खबरों की माने तो इस बीच पुलिस ने ज्यादातर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान पुलिस, प्रदर्शनकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे।

pc- swarajyamag.com