Rajasthan: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा 10 दिनाें की छुट्टी पर, ये बड़ा कारण आया सामने

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार लोकसभा चुनावों में पिछले 10 सालों से बहुत बेहतर रहा है। जी हां इस पार्टी को यहां से आठ सीटे मिली हैं और गठबंधन सहित 11 सीटे। ऐसे में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा भी इसको लेकर खासे खुश है और आलाकमान भी। ऐसे में डोटासरा ने भी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद 10 दिनों की छुट्टी ली है। इसकी उन्होंने सोशल मीडिया पर सूचना दी है।

क्या लिखा हैं सोशल मीडिया पर
जानकारी के अनुसार उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, आगामी 10 दिन निजी कारणों से राजस्थान से बाहर रहूंगा। ऐसे में उनकी छुट्टी पर जाने की सूचना राजनीतिक गलियारे में काफी चर्चा में है। वैसे कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि गोविंद सिंह डोटासरा जब से अध्यक्ष बने हैं उन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली है।

निजी कारणों से गए हैं बाहर
वैसे प्रदेश में लोकसभा का परिणाम कांग्रेस के लिए सुखद हैं, ऐेसे में डोटासरा भी तनाव मुक्त हैं और वो छुट्टी पर गए है। लेकिन उन्होंने इसका कारण निजी बताया है। बता दें की राजस्थान में मानेसर कांड के बाद 14 जुलाई 2020 को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में गोविन्द सिंह डोटासरा को अध्यक्ष बनाया गया था। तब से डोटासरा ही अध्यक्ष है। उसके बाद से कई उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली, हालांकि विधानसभा में हार मिली हैं, लेकिन पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इसके साथ ही लोकसभा में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा है।  

pc- ndtv raj