Rajasthan: कांग्रेस ने निर्वाचन आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, कहा- शिकायतों के बाद भी आयोग ने नहीं की प्रभावी कार्रवाई
- byShiv
- 30 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव संपन्न हो चुके है। अब पंचायत चुनाव होने है। इस चुनावों के पहले प्रदेश कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वैसे अभी इस समय केंद्रीय चुनाव आयोग के खिलाफ धरने प्रदर्शन जारी है। इस बीच मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने जयपुर स्थित सचिवालय परिसर में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचकर आयुक्त राजेश्वर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस ने निकाय चुनाव में कथित गड़बड़ी, मनमानी और चुने हुए पार्षदों पर दबाव बनाने के आरोप लगाए, पार्टी नेताओं का कहना है कि कई जगह पार्षदों को डराया-धमकाया गया और बीजेपी के पक्ष में वोट देने के लिए मजबूर किया गया। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल बताते हुए पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की।
इन नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
खबरों की माने तो ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, मुख्य सचेतक विधायक रफीक खान समेत कई विधायक और पार्टी नेता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान लगातार शिकायतें सामने आने के बावजूद राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
pc- abp news






