Rajasthan: कांग्रेस काे आज फिर लगेगा झटका, अशोक गहलोत के करीबी नेता थामेंगे भाजपा का दामन
- byShiv sharma
- 10 Apr, 2024

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के पहले राजस्थान कांग्रेस में मची भगदड़ रूकने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन कोई ना कोई नेता पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहा है। ऐसे में अब राजस्थान में फिर से भाजपा कांग्रेस को झटका देने जा रही है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल होने जा रहे है।
बता दें की हाल ही में प्रदेश में हुए विधाचनसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीताराम अग्रवाल आज कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामने थामेंगे।
लोकसभा चुनाव से पहले सीताराम अग्रवाल को अपने साथ जोड़कर भाजपा अग्रवाल समाज में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। बता दें की अग्रवाल पिछले साल संपन्न हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के उम्मीदवार थे औैर डिप्टी सीएम दीया कुुमारी के सामने मैदान में थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
pc- facbook,abp news