Rajasthan: कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में करेगी अब ये काम, डोटासरा ने नया सिस्टम किया लागू
- byShiv
- 14 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए कांग्रेस चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने एक नया सिस्टम लागू किया है, जिसे कांग्रेस कनेक्ट सेंटर नाम दिया गया है। यह सेंटर अब जिले से लेकर मंडल तक के नेताओं के कामकाज की बारीकी से निगरानी करेगा।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस की इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य जवाबदेही तय करना है। नए आदेश के अनुसार, जिला, ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों को अब हर तीन महीने में अपने किए गए कामों का ब्यौरा देना होगा।
इस सेंटर के जरिए कांग्रेस कनेक्ट प्लेटफॉर्म का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। इसी ऐप या वेबसाइट के माध्यम से नेताओं को काम दिए जाएंगे और मॉनिटरिंग की जाएगी। यह कदम दर्शाता है कि अब पार्टी सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी के जरिए संगठन को डिजिटल तरीके से मजबूत करने पर जोर दे रही है।
pc- ndtv raj






