Rajasthan: जयपुर नगर निगम 4 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, दोबारा मतदान के बाद आज आया परिणाम
- byShiv
- 17 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में हाल ही हुए निकाय चुनावों में जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के साथ सुकेत (कोटा) नगर पालिका के 9 वार्ड का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। इन वार्ड के 10 बूथ की ईवीएम में खराबी के बाद बुधवार को दोबारा मतदान हुआ था। नगर निगम के 5 वार्ड में कांग्रेस और तीन वार्ड में भाजपा को जीत मिली है। वहीं सुकेत नगर पालिका के वार्ड में भी कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। जयपुर नगर निगम की सभी चार सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है।
खबरों के अनुसार, जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 09 में कांग्रेस उम्मीदवार कैलाशी ने 764 मतों से, वार्ड संख्या 18 से कांग्रेस की वंदिता शर्मा ने 181 मतों से, वार्ड संख्या 25 से कांग्रेस की रेखा देवी ने 397 मतों तथा वार्ड संख्या 34 में भी कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश यादव ने 149 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
आज घोषित हुए परिणाम के बाद 150 सीटों वाले जयपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 57 हो गई जबकि भारतीय जनता पार्टी के 78 एवं निर्दलीय पार्षदों की संख्या 15 हैं। कोटा की सुकेत नगर पालिका के वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस मोहम्मद रफीक ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के सत्यराम को 117 वोटों से हराया है।
वहीं कोटा नगर निगम के री-पोलिंग वाले तीन वार्डों में वार्ड-11 से कांग्रेस की कमलेश कुमारी को जीत मिली। वहीं वार्ड-44 से भाजपा के प्रेम सिंह और वार्ड-87 से भाजपा की पुष्पा चौधरी जीत दर्ज करने में सफल रहे। इस परिणाम के बाद कोटा में अब भाजपा के 57, कांग्रेस के 39 और निर्दलीय के चार पार्षद हैं।
pc- danik bhaskar






