Rajasthan: चार जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना अब 17 दिसंबर को

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने शेष रहे चार जिलों का चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना अब 17 दिसंबर को होगी। पहले इन चार जिलों में मतगणना 20 नवंबर को प्रस्तावित थी।

आयोग ने इसके साथ ही जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के चुनाव की तारीखें भी तय कर दी हैं। चारों जिलों में पंचायत राज संस्थाओं के प्रमुख पदों के चुनाव की प्रक्रिया 25 दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 18 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे से चारों जिलों के जिला मुख्यालयों पर मतगणना शुरू होगी। इसमें जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वोटों की गिनती की जाएगी। इसके बाद चुने गए सदस्य अपने-अपने जिलों और पंचायत समितियों में प्रमुख पदों के चुनाव में हिस्सा लेंगे।

22 दिसंबर को चुने जाएंगे जिला प्रमुख
आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, चारों जिलों में 22 दिसंबर को जिला प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा. इसके अगले दिन यानी 23 दिसंबर को उप जिला प्रमुख के लिए चुनाव होगा वहीं, 24 दिसंबर को पंचायत समितियों में प्रधान चुने जाएंगे. 25 दिसंबर को उप प्रधान के चुनाव के साथ यह प्रक्रिया पूरी होगी।

pc- india tv hindi